लखनऊ: मायावती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात….

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा । मायावती ने कांग्रेस की हालत को बुरा बताते हुए और भी कई कड़वे वार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सत्ता की जंग में उतरने के लिए कोई उम्मीदवार भी नहीं है। राजनीती की दुनिया में अब …

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा । मायावती ने कांग्रेस की हालत को बुरा बताते हुए और भी कई कड़वे वार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सत्ता की जंग में उतरने के लिए कोई उम्मीदवार भी नहीं है। राजनीती की दुनिया में अब इस पार्टी का कोई वर्चस्व नहीं बचा है।

बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो अपनी रैलियों में लोगों को दिहाड़ी पर लेकर आती है। मायावती का कहना है कि कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने कांग्रेस की बुकलेट पर भी वार किया। मायावती ने कांग्रेस की बुरी हालत का जिम्मेदार खुद कांग्रेस को ही ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए बेहतर यही होता कि वो दूसरी पार्टियों के खिलाफ टिप्पणी करने के अलावा अपनी जारी की गई बुकलेट में अपनी कमियों का जिक्र करे।

मायावती ने कांग्रेस को सुझाव दिया कि दूसरों की पार्टी पर टिप्पणी देने से बहतर वो अपने टूटे घर को बचाएं। उन्होंने अपनी पार्टी को गरीबों और मजदूरों की पार्टी कहा है। इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने यह भी साफ कर दिया है कि बसपा में उनका उत्तराधिकारी दलित वर्ग से ही होगा।

संबंधित समाचार