हल्द्वानी: सरकार आशाओं के मुद्दे को भटकाने का कर रही काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं का धरना 26वें दिन भी जारी रहा। संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. कैलाश पांडे ने कहा कि आशाएं 21 हजार रुपये मासिक वेतन मांग रही हैं लेकिन सरकार कभी प्रोत्साहन राशि, कभी तोहफा और अब आशाओं को टैबलेट देने की बात कह रही …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं का धरना 26वें दिन भी जारी रहा। संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. कैलाश पांडे ने कहा कि आशाएं 21 हजार रुपये मासिक वेतन मांग रही हैं लेकिन सरकार कभी प्रोत्साहन राशि, कभी तोहफा और अब आशाओं को टैबलेट देने की बात कह रही है।

उन्होंने सरकार पर मुद्दे से भटकाने का आरोप लगाया है। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है, पूरा मंत्रिमंडल और विधायक देहरादून में मौजूद हैं तो फिर किसकी सलाह के लिए मुख्यमंत्री रुके हुए हैं।

अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक बहादुर सिंह जंगी ने आशाओं के साथ किसानों की एकजुटता जाहिर करते हुए आशाओं को मासिक वेतन तत्काल दिए जाने की मांग की। इस मौके पर रिंकी जोशी, भगवती बिष्ट, मीना मटियाली, माया, रीना, गीता थापा, मनीषा, बीना कोरंगा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार