मुरादाबाद: पुलिस ने दो वाहनों से बरामद किया 84 क्विंटल ई-कचरा, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद: भोजपुर,अमृत विचार। पुलिस ने ई-कचरा का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बारूभूड़ा रोड पर गोदाम में खड़े ट्रक को कब्जे में लिया। इस दौरान उसमें 80 क्विंटल ई-कचरा बरामद किया। उसके बाद सिरसवां दोराहा पर चार क्विंटल ई-कचरा बरामद किया गया। मौके से दो वाहन चालकों सहित …

मुरादाबाद: भोजपुर,अमृत विचार। पुलिस ने ई-कचरा का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बारूभूड़ा रोड पर गोदाम में खड़े ट्रक को कब्जे में लिया। इस दौरान उसमें 80 क्विंटल ई-कचरा बरामद किया। उसके बाद सिरसवां दोराहा पर चार क्विंटल ई-कचरा बरामद किया गया। मौके से दो वाहन चालकों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कूड़ा कचरा जलाकर वातावरण को दूषित करने के आरोप में केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया।

गुरुवार की रात उप निरीक्षक अफजाल खां ने बारूभूड़ा रोड पर ई-कचरा के गोदाम पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस को तिरपाल से ढंका हुआ ट्रक खड़ा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें काफी मात्रा में ई-कचरा भरा था। इस पर मौके से ट्रक चालक रिजवान पुत्र वली अहमद निवासी चूहानगला को हिरासत में ले लिया गया।

उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह दिल्ली से 80 क्विंटल कचरा खरीद कर जलाने के लिए कस्बे में लाया था। पुलिस ने चालक से वाहन के अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इस पर ट्रक को एमवी एक्ट में सीज कर आरोपी चालक के खिलाफ वातावरण को दूषित करने का मामला पंजीकृत किया गया। इसके बाद उसका चालान कर दिया गया।

उधर सिरसवां दोराहा चौकी प्रभारी रमेश गिरी ने चेकिंग के दौरान टाटा मैजिक को रोक कर चेक किया तो उसमें चार क्विंटल ई-कचरा मिला। इस पर वाहन पर मौजूद मनिहारान निवासी मौहम्मद तकी व मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध भी रिपोर्ट पंजीकृत की गई है।

थानाध्यक्ष राशिद खां ने बताया कि ई-कचरा के अवैध धंधे के समाप्त होने तक अभियान जारी रहेगा।

संबंधित समाचार