सीतापुर: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सूचना के घंटेभर बाद पहुंची डायल 112
सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उपचार के लिये ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने चालक समेत बाइक पुलिस के हवाले कर दी है। सकरन थाना क्षेत्र के लालबहादुर पुरवा मजरा कडबडा गांव निवासी सोहदारा (70) पत्नी बांके शुक्रवार …
सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उपचार के लिये ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने चालक समेत बाइक पुलिस के हवाले कर दी है। सकरन थाना क्षेत्र के लालबहादुर पुरवा मजरा कडबडा गांव निवासी सोहदारा (70) पत्नी बांके शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर से धनपुरिया गांव दवा लेने आ रही थी।
धनपुरिया गांव के बाहर मतुआ सकरन रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार को पकड लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुची एम्बूलेंस से घायल महिला को इलाज के लिये लहरपुर ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
समय से पहुंच जाती पुलिस तो बच सकती थी सोहदारा की जान
घटना के तुरन्त बाद ग्रामीणों द्वारा सकरन थाने के सीयूजी नम्बर व डायल 112 पर सूचना दी गयी। लेकिन एक घंटे से ऊपर का समय बीत जाने के बाद न तो पीआरावी मौके पर पहुंची और न ही थाने की पुलिस। करीब एक घंटे के बाद आयी एम्बूलेंस के चले जाने के बाद मौके पर पहुची पुलिस को ग्रामीणों ने बाइक समेत आरोपी को सुपुर्द कर दिया। मृतका के परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद अगर समय से पुलिस आ जाती तो मृतका की जान बचायी जा सकती थी।
