बरेली: फाइलेरिया के इलाज को रात्रि रक्त सर्वेक्षण शुरू, 300 सैंपल लिए
बरेली, अमृत विचार। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में लोगों को फाइलेरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग रात्रि रक्त सर्वेक्षण कर रात में सैंपल ले रहा है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निशुल्क इलाज किया जाएगा। विभाग ने गुरुवार रात को 300 सैंपल एकत्र किए। …
बरेली, अमृत विचार। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में लोगों को फाइलेरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग रात्रि रक्त सर्वेक्षण कर रात में सैंपल ले रहा है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निशुल्क इलाज किया जाएगा। विभाग ने गुरुवार रात को 300 सैंपल एकत्र किए।
जिला मलेरिया अधिकारी डा.डीआर सिंह ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे के तहत ग्रामीण व शहरी इलाकों से नामित टीमें रात में 8:30 से अर्धरात्रि 12 बजे तक लोगों के सैंपल ले रही है। विभाग द्वारा चार हजार स्लाइड तैयार करना है। इसके लिए प्रत्येक गांव से 15 से 20 सैंपल लिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रात के समय फाइलेरिया के वायरस अधिक सक्रिय होते हैं इसलिए रात के समय में ही सैंपल लिया जाता है। जनपद में 143 फाइलेरिया के मरीज पंजीकृत थे। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों का इलाज विभाग की तरफ से मुफ्त किया जाता है। मरीज को पहले साल में चार बार दवा खिलाई जाती है। जबकि दूसरे साल में तीन तथा तीसरे साल में दो बार दवाई खिलाई जाती है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि यह रोग मच्छर के काटने से होता है लेकिन दवा खाकर इस रोग को हराया जा सकता है।
