बरेली: एक किलो अफीम बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला/भमोरा, अमृत विचार। भमोरा थाना पुलिस ने मिलक मझारा गांव में एक युवक के घर छापेमारी की। पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ सास-बहू को गिरफ्तार किया, जबकि अफीम तस्कर पिता-पुत्र फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने एक बार कब्जे में ली, जिसपर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों की …

आंवला/भमोरा, अमृत विचार। भमोरा थाना पुलिस ने मिलक मझारा गांव में एक युवक के घर छापेमारी की। पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ सास-बहू को गिरफ्तार किया, जबकि अफीम तस्कर पिता-पुत्र फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने एक बार कब्जे में ली, जिसपर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

एसओ विक्रम सिंह ने बताया शुक्रवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि मिलक मझारा का अवधेश अफीम बेंचने जाने की तैयारी कर रहा है। सूचना पर सरदानगर चौकी पुलिस के साथ हरप्रसाद के घर दबिश दी। मौके से हरपाल की पत्नी पार्वती व पुत्र बधू सोमवती को गिरफ्तार किया, जबकि हरप्रसाद और उसका बेटा अवधेश फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के ट्रैक्टर, कार, बाइक कब्जे में ली।

पांच साल में बेनामी सम्पत्ति का मालिक
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अफीम की तस्करी कर पांच साल में बेनामी सम्पत्ति का मालिक बना गया। उसने लालफाटक और आलमपुर गांव में करोड़ों रुपये के प्लाट खरीद लिए हैं। उसके घर की दो महिलाओं के नाम 60 बीघा कृषि भूमि हो गई है। इसके पहले हरप्रसाद के पिता के हिस्से की मात्र पांच बीघा जमीन थी। तस्करी से कमाई करने वाले हरप्रसाद ने प्लाट खरीदने के बाद एक ट्रैक्टर, एक बाइक के अलावा दो निजी नलकूप व एक मेंथा फैक्ट्री लगवा रखी है।

संबंधित समाचार