बरेली: वुमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने नवाबगंज तहसील इकाई का किया गठन
बरेली, अमृत विचार। वुमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष ऋ तु शाक्य के नेतृत्व में शुक्रवार को गांधी उद्यान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तहसील नवाबगंज की सोसाइटी का गठन किया गया। तहसील अध्यक्ष जशोदा देवी, नबाबगंज ब्लाक अध्यक्ष तारा देवी को बनाया गया। तहसील पदाधिकारियों के साथ 25 सदस्य बनाई गईं, जिसमें …
बरेली, अमृत विचार। वुमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष ऋ तु शाक्य के नेतृत्व में शुक्रवार को गांधी उद्यान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तहसील नवाबगंज की सोसाइटी का गठन किया गया। तहसील अध्यक्ष जशोदा देवी, नबाबगंज ब्लाक अध्यक्ष तारा देवी को बनाया गया। तहसील पदाधिकारियों के साथ 25 सदस्य बनाई गईं, जिसमें 10 सदस्य बरेली महानगर में बनाई गई।
ऋतु शाक्य ने बताया कि हमारा संगठन 35 से 40 जिलों में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान, महिला स्वावलंबन पर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। प्रदेश के कई जिलों में गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क पाठशाला चलाई जा रही है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शशिप्रभा, शन्नो वर्मा, संगीता वर्मा, प्रिया सिंह, कपिल मौर्य, संघमित्रा, अंजू श्रीवास्तव, कीर्ति शर्मा, सुनीता भटनागर,गुड़िया यादव, आशा भटनागर, सुमन, निशा शाक्य, वर्षा, गोमती,नीलम गंगवार, सीता मौर्य, रामबाला, भगवती, सुषमा, केशावती, पुष्पा, हीराकली, संतोष, गीता मौर्य, मीना, जगवती, चमेली, आरती, रामश्री, हरदेई आदि पदाधिकारी मौजूद रहीं।
