आज का राशिफल | 28 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आपको सहयोगियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिये। यदि विवाह को लेकर कोई निर्णय ले रहे हैं तो तुरन्त निर्णय लेने से बचें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। सन्तान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। वृष राशि आज घरेलू सामान की ख़रीदारी के लिये बाजार जा सकते हैं। अपनी …

मेष राशि

आज आपको सहयोगियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिये। यदि विवाह को लेकर कोई निर्णय ले रहे हैं तो तुरन्त निर्णय लेने से बचें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। सन्तान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे।

वृष राशि

आज घरेलू सामान की ख़रीदारी के लिये बाजार जा सकते हैं। अपनी दिनचर्या सन्तुलित रखें। फालतू के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। अपनी कार्ययोजना में सुधार लाने का प्रयास करें। मनोनुकूल काम न हो पाने के कारण आपका मन उदास हो सकता है।

मिथुन राशि

आज वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के अधिकार बढ़ सकते हैं। घर में काफी रौनक और उत्साह का वातावरण रहेगा। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। मेडिकल छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

कर्क राशि

आज मित्रों के साथ आपको धन लाभ मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र से आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारी आपके प्रमोशन की चर्चा करेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

सिंह राशि

आज लोहे के व्यापार में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। धन उधार देने को लेकर धर्म-संकट में फंस सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के सम्पर्क में आयेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहेंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है।

कन्या राशि

आज तनाव का आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। घर का वातावरण थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। किसी कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। पुरुष जातक महिलाओं के प्रति भावशुद्ध रखें।

तुला राशि

आज मांगलिक कार्यों में आप सम्मिलित होंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धियां मिल सकती हैं। बिजनेस में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

आज कपड़ा कारोबारियों को व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने मतभेदों को लेकर समझौता हो सकता है। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ मिलेगा। कुछ लोग आपकी छवि को लेकर दुष्प्रचार कर सकते हैं।

धनु राशि

आज अपने काम को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। छिपे हुए प्रेम सम्बन्ध व्यक्त हो सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्त्रियों को शरीर में थकावट और सूजन जैसी समस्या महसूस हो सकती है।

मकर राशि

आज व्यापार के दृष्टिकोण से दिन काफी सामान्य रहने वाला है। अति उत्साह के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें अन्यथा पाचन प्रभावित हो सकता है। नौकरीपेशा लोग आज बॉस से कुछ नाखुश रहेंगे।

कुंभ राशि

आज कारोबार में आपको अचानक से बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। बच्चों की जिद पूरी करनी पड़ेगी। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आवश्यक दस्तावेजों को सँभाल कर रखें। ससुराल पक्ष में कुछ परेशानी हो सकती है।

मीन राशि

आज विदेश से जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नशे और अनैतिक गतिविधियों में धन बर्बाद न करें। प्रेमी जन आपको कुछ कुछ उपहार भेंट कर सकते हैं। आज आपको फिट रहने के लिये पर्याप्त व्यायाम और आराम करना चाहिये।