बरेली: ससुरालियों की पिटाई से आहत होकर युवक ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्योलड़िया,अमृत विचार। ससुराल में मारपीट होने से आहत युवक ने घर पहुंचकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं युवक के परिजनों ने उसके ससुरालियों को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग कर क्योलड़िया थाने में तहरीर दी है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के रहने वाले सुधीर पुत्र सोहनलाल ससुराल गया था। आरोप है …

क्योलड़िया,अमृत विचार। ससुराल में मारपीट होने से आहत युवक ने घर पहुंचकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं युवक के परिजनों ने उसके ससुरालियों को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग कर क्योलड़िया थाने में तहरीर दी है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के रहने वाले सुधीर पुत्र सोहनलाल ससुराल गया था।

आरोप है कि ससुराल में सुधार के साथ मारपीट की गयी थी। सोहनलाल ने बताया कि उसके बेटे की शादी चार साल पहले पास के ही गांव की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद काफी समय तक दंपति के बीच सबकुछ सही चल रहा था। उसी समय काम की तलाश में सुधीर पत्नी के साथ गांव से बाहर चला गया। बाहर जाने के कुछ दिनों बाद सुधीर के ससुराल के लोग उनके पास पहुंचे और किसी बात को लेकर सुधीर के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी चेन छीन ली।

उनकी पुत्रवधु को अपने साथ लेकर वापस ले आए। कुछ समय बाद दोनों पक्षों में हुए समझौते को न मानते हुए न्यायालय में वाद दायर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को ससुरालियों ने सुधीर को अपने गांव बुलाया, जहां उसे बेरहमी से पीटा। सुधीर ने घर वापस आकर परिजनों को वहां हुई मारपीट के बारे में बताया और कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने सुधीर की मौत का जिम्मेदार ससुरालियों को ठहराते हुए क्योलड़िया पुलिस से शिकायत की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर थानाध्यक्ष से तहरीर के संबंध में बात हुई तो बताया कि मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है। फिलहाल जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार