बरेली: कई रेस्त्रां का निरीक्षण, बिना सैंपल के लौटी एफएसडीए की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम शुक्रवार को नावल्टी चौराहा और रोडवेज स्थित खाद्य पदार्थों की दुकानों पर औचक निरीक्षण करने पहुंची। रोडवेज पर मौजूद कई रेस्त्रां और एक लस्सी की दुकान पर चेकिंग की, लेकिन टीम द्वारा किसी भी दुकान से कोई सैंपल नहीं लिया गया। शुक्रवार को एफएसडीए की …

बरेली, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम शुक्रवार को नावल्टी चौराहा और रोडवेज स्थित खाद्य पदार्थों की दुकानों पर औचक निरीक्षण करने पहुंची। रोडवेज पर मौजूद कई रेस्त्रां और एक लस्सी की दुकान पर चेकिंग की, लेकिन टीम द्वारा किसी भी दुकान से कोई सैंपल नहीं लिया गया।

शुक्रवार को एफएसडीए की टीम जब छापा मारने पहुंची तो प्रतिष्ठान संचालकों में खलबली मच गई। विभाग की टीम ने दीनानाथ लस्सी, त्यागी रेस्टोरेंट और रोडवेज स्थित खाने-पीने का सामान बेचने वाली दुकानों पर जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। दुकानों पर साफ-सफाई और खाने पीने की वस्तुओं के रखरखाव को परखा लेकिन यहां टीम द्वारा किसी भी खाद्य पदार्थ की सैंपलिंग नहीं की गई।

विभाग द्वारा इस तरह केवल खानापूर्ति करके लौट आना कई सवाल भी खड़े कर रहा है। जिला अभिहीत अधिकारी धर्मराज मिश्रा ने बताया कि यह केवल नियमित चेकिंग थी। प्रतिष्ठानों से किसी भी प्रकार की सैंपलिंग नहीं की गई है। टीम ने वापस आकर उनको रिपोर्ट किया है, सब कुछ समान्य पाया गया।

रक्षाबंधन पर लिए सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार
रक्षाबंधन के दौरान मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए एफएसडीए द्वारा जिले भर में अभियान चलाकर मिठाई की दुकानों, किराना दुकानों, दूध की दुकानों आदि पर छापा मार कार्रवाई की गई थी। जिसमें सरसों का तेल, दूध, मिठाईयों आदि के सैंपल लिए गए थे। जिला अभिहीत अधिकारी धर्मराज मिश्र ने बताया कि करीब 55 जगह सैंपल लिए गए थे। जिनको लखनऊ की लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार