लखनऊ: मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह आज सपा में होंगे शामिल
लखनऊ। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी समेत सपा, कांग्रेस और बसपा सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी जंग की तैयारियों में जुट गई हैं। सभी को जीत का चोला ओढ़ना है। जिसके लिए कोई भी पार्टी किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रही। पार्टियों में नए सदस्यों का स्वागत किया जा रहा है ताकि …
लखनऊ। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी समेत सपा, कांग्रेस और बसपा सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी जंग की तैयारियों में जुट गई हैं। सभी को जीत का चोला ओढ़ना है। जिसके लिए कोई भी पार्टी किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रही। पार्टियों में नए सदस्यों का स्वागत किया जा रहा है ताकि उनका पडला भारी रहे।
सपा की बात करें तो मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मन्नू अंसारी शनिवार को लखनऊ में 11 बजे अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता लेंगे। मुहम्मदाबाद विधानसभा से दो बार विधायक रहे चुके मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह सुबह अपने समर्थकों के साथ गाजीपुर से लखनऊ पहुंच गए है।

खबर की मानें तो मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी जल्द सपा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही बलिया जनपद के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी भी शनिवार को सपा में शामिल होंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अंबिका चौधरी अपने पुत्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी भी सपा का हाथ थामेंगे।
