रामनगर: एनएसयूआई ने फूंका कुलपति का पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने व परीक्षा में छात्रों को प्रोन्नत करने की मांग को लेकर एनएसयूआई सदस्यों ने कुलपति व उच्च शिक्षा मंत्री का शनिवार को पुतला फूंका। एनएसयूआई के कुमाऊं अध्यक्ष सुमित लोहनी और छात्रसंघ अध्यक्ष अमितपाल सिंह रावत ने मांग की कि परीक्षाओं से पूर्व …

रामनगर, अमृत विचार। राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने व परीक्षा में छात्रों को प्रोन्नत करने की मांग को लेकर एनएसयूआई सदस्यों ने कुलपति व उच्च शिक्षा मंत्री का शनिवार को पुतला फूंका।

एनएसयूआई के कुमाऊं अध्यक्ष सुमित लोहनी और छात्रसंघ अध्यक्ष अमितपाल सिंह रावत ने मांग की कि परीक्षाओं से पूर्व दो माह ऑफलाइन कक्षाएं चलाई जाएं और उचित मानकों के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाए। जो छात्र-छात्राएं अपनी फीस जमा कर रहे हैं उनकी ऑनलाइन फीस भी जमा नहीं हो पा रही है जिससे छात्र-छात्राओं के आगे प्रवेश को लेकर भी गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

उन्होंने मांगें पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। इस दौरान तहसीन रजा, सोनू तिवारी, प्रशांत मनराल, हर्षवर्धन पांडे ,विशाल रावत ,रेनू ,निधि ,धीरज रावत, प्रमोद कुमार, पवन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार