हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर लगा लंबा जाम
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल हाईवे पर यातायात बाधित होने की वजह से लोग अन्य रास्तों से पहाड़ की यात्रा कर रहे हैं। इस वजह से हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया। यहां अमृतपुर के पास कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में एम्बुलेंस भी फंस गई। यहां से दुपहिया वाहनों का भी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल हाईवे पर यातायात बाधित होने की वजह से लोग अन्य रास्तों से पहाड़ की यात्रा कर रहे हैं। इस वजह से हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया।
यहां अमृतपुर के पास कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में एम्बुलेंस भी फंस गई। यहां से दुपहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की। हालांकि देर शाम तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।
