संभल: सेमला गांव में बनाया जा रहा था फर्जी आधार कार्ड, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बबराला, अमृत विचार। कोतवाली गुन्नौर के सेमला गांव में फर्जी आधार कार्ड बनाते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि एक व्यक्ति फरार है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के 28 फर्जी रसीद बरामद किये हैं। गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस …

संभल/बबराला, अमृत विचार। कोतवाली गुन्नौर के सेमला गांव में फर्जी आधार कार्ड बनाते पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि एक व्यक्ति फरार है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के 28 फर्जी रसीद बरामद किये हैं। गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है।

कोतवाली पुलिस ने धर्मेंद्र पुत्र रोहतास को आधार कार्ड बनाते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, 1500 रुपए और 28 आधार कार्ड बनाने की फर्जी रसीद बरामद किये हैं। धर्मेंद्र का साथी मधुसूदन उर्फ सौरभ कुशवाहा निवासी चौहान गार्डन गाजियाबाद फरार है।

कोतवाल गुन्नौर विकास सक्सेना ने बताया कि फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

संबंधित समाचार