बरेली: रालोद ने किसान क्रांति दिवस पर दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर शनिवार को किसान क्रांति दिवस पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बाकर अली व जिला प्रवक्ता सर्वेश पाठक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष बाकर …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर शनिवार को किसान क्रांति दिवस पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बाकर अली व जिला प्रवक्ता सर्वेश पाठक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को सौंपा।

जिलाध्यक्ष बाकर अली ने कहा कि फसलों पर लागत बढ़ गई है। किसानों को पिछले सत्र का बकाया भुगतान भी नहीं हो सका है। मय ब्याज किसानों का भुगतान किया जाए जब तक पूरा भुगतान नहीं होता तब तक सभी तरह की देनदारियों पर रोक लगाई जाए। आगामी सीजन में किसान प्रतिनिधियों से वार्ता कर लाभकारी मूल्य घोषित करने, किसानों को गन्ने के लिए मनचाही मिल में आपूर्ति करने की छूट देने की मांग की।

सर्वेश पाठक ने कहा कि सरकार का किसानों की आय बढ़ाने का चुनावी वादा जुमला बनकर रह गया है। नौ महीनों से देश के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। किसान विरोधी सरकार के खिलाफ हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लड़ता रहेगा। इसमें खामियाजा 2022 में भुगतना पड़ेगा।

धरने में सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अथर अली, राजवीर उपाध्याय, कमलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, राजकुमारी वर्मा, उस्मान, रिजवान, नासिर, वालेश्वर, सुमित शर्मा, रामचंद्र मौर्य, राजगीर, विजय बहादुर आदि उपस्थित रहे। धरने का संचालन अबरार अली ने किया।

संबंधित समाचार