आज का राशिफल | 29 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। मांसपेशियों में जकड़न होने की सम्भावना है। आज आप एकान्त में रहने का प्रयास करेंगे। व्यापार की परिस्थितियों में सुधार होगा। वृष राशि आज घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी …

मेष राशि

आज प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। मांसपेशियों में जकड़न होने की सम्भावना है। आज आप एकान्त में रहने का प्रयास करेंगे। व्यापार की परिस्थितियों में सुधार होगा।

वृष राशि

आज घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कारोबार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों को आप समय देंगे। जॉब में लक्ष्य को समय को पूर्ण कर लेंगे।

मिथुन राशि

आज परिवार के सदस्य आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। इसका दबाव भी आपके ऊपर काफी ज्यादा रहेगा। हिंसात्मक विचारों से आपको बचना चाहिये। मौसम में बदलाव और उमस के कारण आपको सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है।

कर्क राशि

आज जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। करियर में आप बदलाव का विचार बना सकते हैं। लोग आपकी प्रतिभा के कायल रहेंगे। आज आपको कोई प्रपोज कर सकता है। दिन की शुरुआत से ही आप काफी उत्साहित रहेंगे।

सिंह राशि

आज लव लाइफ का तनाव दूर होगा। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। उच्च पद की प्राप्ति भी सम्भव है। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। पिता आपके प्रति गर्व का अनुभव करेंगे।

कन्या राशि

आज लोगों के बजाय अपने विचारों पर अधिक फोकस करें। आपके मन में ये धारणा उत्पन्न हो सकती हैं की लोग आपसे झूंठ बोल रहे हैं। बेकार की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। परिजनों पर ज्यादा रोक-टोंक करने से बचें।

तुला राशि

आज मेहनत से जी न चुरायें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर दुविधा की स्थिति उभर सकती है। अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। यदि आप कुछ नया सीखने के इच्छुक हैं तो आज का दिन इसके लिये बेहतरीन है।

वृश्चिक राशि

आज कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपके लिये काफी सहयोगी रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन विशेष रूप से उत्तम है। आय के कई स्तोत्र बन सकते हैं।

धनु राशि

आज अहंकार के कारण आपसे मित्र सम्बन्धी दूर हो सकते हैं। परिवार की सुख-शान्ति को अपनी प्राथमिकता क्रम में सबसे ऊपर रखें। अनुभवी व्यक्ति आपका सही मार्गदर्शन कर सकते हैं। स्वयं को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपकी निष्ठा की सराहना करेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे। आपके विचारों को समाज में ख्याति मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करें।

कुंभ राशि

आज दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। आपके मन में एक साथ कई सारे विचार जन्म लेंगे। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। ध्यान और प्राणायाम अवश्य करें।

मीन राशि

आज माता-पिता की सलाह आपके लिये काफी उपयोगी सिद्ध होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में आनन्द बढ़ेगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव आ सकता है। धन कमाने के नये स्रोत मिल सकते हैं। मित्रों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे।