होल्ड पर रखी गई विक्की कौशल की फिल्म ‘अश्वत्थामा’, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म अश्वत्थामा को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। लेकिन इसी बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अश्वत्थामा फिल्म को बजट की परेशानी के चलते होल्ड पर लगा दिया है। ये होल्ड कब तक लगा रहेगा इस बात …

मुंबई। विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म अश्वत्थामा को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। लेकिन इसी बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अश्वत्थामा फिल्म को बजट की परेशानी के चलते होल्ड पर लगा दिया है। ये होल्ड कब तक लगा रहेगा इस बात की कोई जानकारी ऑउट नहीं की गई है। प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और डायरेक्टर आदित्य धर के बीच बजट और क्रिएटिव स्पेस को लेकर कुछ ठीक नहीं था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया। इसके चलते फिल्म को भारी नुक्सान का सामना भी करना पड़ रहा है।

प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्म के कलाकारों से दूसरी स्क्रिप्ट देखने को कह दिया है। हालांकि भविष्य में रॉनी पैसे लगाने को लेकर कॉन्फिडेंस होंगे तब ही फिल्म के लिए दोबारा सोचेंगे। आपको बता दें, प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्म पर 30 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिया है। यह फिल्म पहले एक तय बजट के तहत बनाने का फैसला लिया गया था। लेकिन प्री-प्रोडक्शन काम चालू होने पर हर दिन बजट बढ़ता गया। आखिरी में आकर फिल्म को होल्ड पर रखने का मुश्क‍िल फैसला लिया गया।

संबंधित समाचार