दिशा ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के सेकंड शेड्यूल की पूरी की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। एक विलेन रिटर्न्स वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म एक विलन की सीक्वल है। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे है। https://www.instagram.com/p/CTH2uOPs_1E/?utm_source=ig_web_copy_link फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतरिया इस फिल्म …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। एक विलेन रिटर्न्स वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म एक विलन की सीक्वल है। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे है।
https://www.instagram.com/p/CTH2uOPs_1E/?utm_source=ig_web_copy_link
फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतरिया इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। फिल्म के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। दिशा ने कुछ तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में दिशा फिल्म की टीम के साथ देखी जा सकती हैं। दिशा पटानी ने अपने पोस्ट में दो फोटो और एक वीडियो शेयर किया है। दिशा ने कैप्शन में लिखा है, “यह सेकंड शेड्यूल का रैप है!! #एक विलेन रिटर्न्स थैंक यू मेरी अमेजिंग टीम आपके अमेजिंग हार्ड वर्क और डेडीकेशन के लिए। आपके बिना कुछ भी नहीं। ढ़ेर सारा प्यार।”
