हल्द्वानी: रिटायर्ड कर्नल के घर से जूता चुराने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रिटायर्ड कर्नल के घर के दरवाजे से जूता चोरी करने वाला दूसरा आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक आरोपी पहले से ही जेल में है। हल्द्वानी कोतवाली के भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में सुभाष नगर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रिटायर्ड कर्नल के घर के दरवाजे से जूता चोरी करने वाला दूसरा आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक आरोपी पहले से ही जेल में है।

हल्द्वानी कोतवाली के भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में सुभाष नगर निवासी रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी के घर से उनका कीमती जूता गायब हो गया था। उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। 15 अगस्त को पहले आरोपी विराल को राजपुरा से गिरफ्तार किया गया, जबकि विराल के साथ मौजूद उसका साथी विष्णु फरार चल रहा था। पुलिस चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि चोरी में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गड्ढे में छिपाए थे चोरी के जूते
हल्द्वानी। आरोपियों ने रिटायर्ड कर्नल के घर से जूता चुराकर एक गड्ढे में छिपा दिए थे। उन्हें यह पता था कि जूता कीमती है। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। आरोपियों को भी जूते के बेहद कीमती होने का पता चल चुका था। ऐसे में आरोपियों ने जूते को लोगों की निगाह से बचाने के लिए घर के पास ही गड्ढा खोदकर जगह बनाई और ऊपर से पत्थर रख छिपा दिया। मामला शांत होने के बाद उनकी योजना जूते को बेचने की थी। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर जूते भी बरामद कर लिए।

संबंधित समाचार