जसपुर: लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने फूंका हरियाणा के सीएम पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को भाकियू के किसानों ने विरोध-प्रदर्शन कर हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कलियावाला मोड़ पर एकत्र किसानों ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की कड़ी निंदा कर कहा कि सरकार ने जो तीनों काले कानून जनता पर जबरदस्ती थोपे हैं उनके विरोध में हो …

जसपुर, अमृत विचार। हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को भाकियू के किसानों ने विरोध-प्रदर्शन कर हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

कलियावाला मोड़ पर एकत्र किसानों ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की कड़ी निंदा कर कहा कि सरकार ने जो तीनों काले कानून जनता पर जबरदस्ती थोपे हैं उनके विरोध में हो रहे किसानों के आंदोलन को सरकार तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के शांतिपूर्वक आंदोलन से घबरा गई है।

ऐसे में आंदोलन को लाठी और गोली के दम पर तोड़ने की साजिश की गई है। सरकार अलोकतांत्रित तरीके अपना रही है। इसके बाद प्रदर्शनकारी यहां से केंद्र एवं हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुभाष चैक पहुंचे। यहां विरोध-प्रदर्शन कर हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले किया।

वहीं कांग्रेस विधायक आदेश चैहान ने अपने किसाना साथियों के साथ सुभाष चौक पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन का समर्थन कर घटना की अलोचना की। इस दौरान भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, भाकियू के यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो, नईम प्रधान, शीतल सिंह, मौ.आरिफ, डॉ. शुभचंद्र सिंह, सुखबीर भुल्लर, दीदार सिंह, अमनप्रीत, बलजीत सिंह, हरदीप सिंह, बलजिंदर, हरप्रीत, पूरन सिंह, इख्तियार बबलू, शाहनवाज, धर्मसिंह, जयवीर सिंह, सुखदीप सिंह, हरदीप, दूल्हे खां, आफताब अंसारी आदि किसान शामिल रहे।

संबंधित समाचार