यूपी में है दम, कोरोना से हार नहीं मानेंगे हम…बीते 24 घंटों में 2 और मौतें, 14 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मथुरा तथा प्रयागराज में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मथुरा तथा प्रयागराज में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 22,818 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 14 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस अवधि में 37 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 265 मरीज उपचाराधीन हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 2,19,229 नमूनों की कोविड संबंधी जांच की गई। प्रदेश में अब तक सात करोड़ 19 लाख 57 हजार 964 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में अब तक 17 लाख नौ हजार 248 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 16 लाख 86 हजार 165 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात