भारतीय दूरसंचार बाजार में एयरटेल को मिलेगी मजबूती, 21,000 करोड़ रुपये के राइट्स निर्गम को मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के निदेशक मंडल ने रविवार को 21,000 करोड़ रुपये के राइट्स निर्गम को मंजूरी दे दी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है। पूंजी जुटाने के इस अभ्यासत से एयरटेल को बहुत प्रतिस्पर्धी भारतीय दूरसंचार बाजार में अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों का …

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के निदेशक मंडल ने रविवार को 21,000 करोड़ रुपये के राइट्स निर्गम को मंजूरी दे दी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है। पूंजी जुटाने के इस अभ्यासत से एयरटेल को बहुत प्रतिस्पर्धी भारतीय दूरसंचार बाजार में अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों का मुकाबला करने के लिहाज से काफी मजबूती मिलेगी।

भारत दुनिया में दूरसंचार का दूसरे सबसे बड़ा बाजार और साथ ही सबसे बड़ा डेटा उपभोक्ता है। देश में 5जी प्रौद्योगिकी लाने की तैयारी चल रही है जिसके साथ उपभोक्ताओं को और तेज इंटरनेट एवं बेहतर कनेक्टिविटी के साथ, कंपनियों को राजस्व अर्जित करने का नया मौका मिलेगा।

कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में पूंजी जुटाने की योजना पर विचार किया गया। इसमें राइट्स निर्गम के लिए 535 रुपये के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर मूल्य को मंजूरी दी गई। इसमें 530 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्रीमियम शामिल है। बीएसई को भेजी सूचना में एयरटेल ने कहा कि बोर्ड ने पात्र इक्विटी शेयरधारकों को पांच रुपये के अंकित मूल्य के शेयर रिकॉर्ड तिथि (बाद में अधिसूचित की जाएगी) पर जारी करने की मंजूरी दे दी है। इसका आकार 21,000 करोड़ रुपये तक होगा।

निर्गम मूल्य के भुगतान की शर्तों के तहत 25 प्रतिशत आवेदन के समय और शेष दो या अधिक कॉल्स में किया जाएगा। इसका फैसला बोर्ड या बोर्ड की समिति 36 महीने की कुल समयावधि में कंपनी की जरूरतों के आधार पर कर सकती है। निदेशक मंडल ने निदेशकों की विशेष समिति का गठन किया है जो निर्गम की अन्य शर्तें मसलन निर्गम की अवधि तथा रिकॉर्ड तिथि आदि तय करेगी। एयरटेल ने कहा कि निदेशक मंडल की बैठक में उद्योग के परिदृश्य, कारोबारी वातावरण, कंपनी की वित्तीय और कारोबारी रणनीति पर भी विचार किया गया।

संबंधित समाचार