बरेली: युवक की मौत के बाद शव को सड़क पर रख जताया गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। झगड़े में घायल युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ने करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शव को दाहसंस्कार के लिए …

बरेली, अमृत विचार। झगड़े में घायल युवक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ने करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शव को दाहसंस्कार के लिए लेकर गए। परिजनों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो वह कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताएंगे।

पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में तीन दिन पहले एक युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की देर रात दो बजे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 22 अगस्त को संजय नगर का रहने वाला अजय उर्फ विक्की यादव अपनी पत्नी किरन को मायके से लेकर घर जा रहा था। घर के पास ही रास्ते में चार आरोपियों व उनके साथियों ने युवक को घेर लिया और धारदार हथियारों व तमंचे और बंदूक से लैस होकर हमलावर हो गए।

मारपीट में विक्की के सिर में गंभीर रूप से चोट आई थी, वहीं फायरिंग के दौरान उसके छर्रे भी लग गए थे। जिसके बाद बारादरी पुलिस ने विक्की के पिता के नन्हे यादव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास करने की धारा समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं विक्की की मौत के बाद बारादरी पुलिस ने मामला तरमीम करते हुए मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध की धारा बढ़ाते हुए हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शांत बैठी पुलिस
हंगामे के दौरान परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बारादरी पुलिस ने अभी तक एक ही आरोपी दलेल सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं बाकी के आरोपियों को पुलिस अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी बैखौफ घूम रहे हैं। एक आरोपी रोहन ठाकुर दो बार पहले भी तीन बार जेल जा चुका है। इसके बावजूद भी पुलिस रोहन ठाकुर खुले आम शहर में घूम रहा है।

आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे – नीरज मलिक, इंस्पेक्टर, बारादरी थाना

संबंधित समाचार