बरेली: जन्माष्टमी के मौके पर खुले में फेंका मांस, स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पानी की टंकी के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने बोरी भरकर मांस फेंक दिया। सुबह जब लोगों ने देखा तो गुस्सा जताया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बारादरी क्षेत्र के जगतपुर स्थित बुखारपुरा में बनी पानी की टँकी के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने बोरी भरकर मांस फेंक दिया। सुबह के …

बरेली, अमृत विचार। पानी की टंकी के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने बोरी भरकर मांस फेंक दिया। सुबह जब लोगों ने देखा तो गुस्सा जताया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बारादरी क्षेत्र के जगतपुर स्थित बुखारपुरा में बनी पानी की टँकी के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने बोरी भरकर मांस फेंक दिया। सुबह के समय स्थानीय लोगों ने गुस्सा जताते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची बारादरी पुलिस ने जनमाष्टमी पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मांस के टुकड़ों को घटना स्थल से हटवाकर स्थानीय लोगों को समझाकर वापस भेजा। जिसके बाद पुलिस मांस फेकने वालों की तलाश में जुट गई है।

संबंधित समाचार