यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बनाई रणनीति, ट्विटर पर शेयर किया यह वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। हर पार्टी जनता के साथ एक नया रिश्ता बनाने की होड़ में लगी हुई है। कोई विपक्ष पर सवाल खड़ा कर रहा तो कोई जनता का दिल जीतने में लगा हुआ है। इसी बीच सोमवार को बीजेपी उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल ट्विटर …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। हर पार्टी जनता के साथ एक नया रिश्ता बनाने की होड़ में लगी हुई है। कोई विपक्ष पर सवाल खड़ा कर रहा तो कोई जनता का दिल जीतने में लगा हुआ है। इसी बीच सोमवार को बीजेपी उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के जरिए सरकार किसानों को संदेश देना चाह रही है। सरकार अब प्रदेश में डोर टु डोर अभियान शुरू करेगी। इस बार बीजेपी का लक्ष्य हर एक वोटर तक पहुंचना है।

अब विधानसभा में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जनता से अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए अब भाजपा उनके बीच जाएगी। आपको बता दें, अब 5 सितंबर से उत्तर प्रदेश के हर एक घर में भाजपा कार्यकर्ता और नेता जाएंगे। इसके साथ साथ 5 से 20 सितंबर तक प्रत्येक विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ, विंध्यवासिनी देवी कॉरिडोर, अनुच्छेद 370, ट्रिपल तलाक, कानून व्यवस्था समेत सभी मुद्दों पर जनसम्पर्क अभियान होगा। भाजपा नेता और कार्यकर्ता इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

संबंधित समाचार