काशीपुर: कहीं डॉक्टर गायब तो कहीं कर्मचारी, सफाई व्यवस्था चौपट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा ने प्रभारी सीएमएस डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के साथ कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को लेकर पीएचसी गढ़ीनेगी, महुआखेड़ा गंज, परमानंदपुर एवं नारायण नगर का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पीएचसी महुआखेड़ा और पीएचसी परमानंदपुर की अनुपस्थित दोनों डॉक्टरों की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है। …

काशीपुर, अमृत विचार। संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा ने प्रभारी सीएमएस डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के साथ कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को लेकर पीएचसी गढ़ीनेगी, महुआखेड़ा गंज, परमानंदपुर एवं नारायण नगर का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पीएचसी महुआखेड़ा और पीएचसी परमानंदपुर की अनुपस्थित दोनों डॉक्टरों की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है।

सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा, प्रभारी सीएमएस डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के साथ पीएचसी गढ़ीनेगी पहुंची। जहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। केंद्र में व्यवस्था ठीक पाई गई। पीएचसी महुआखेड़ा गंज में डॉ. सुरभि अनुपस्थित मिलीं। केंद्र में विद्युत आपूर्ति के लिए न तो जनरेटर, वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मचारी तक व्यवस्था नहीं मिली। स्टाफ ने 4 ऑक्सीजन बेड समेत विभिन्न व्यवस्था कराने की डिमांड की है। पीएचसी परमानंदपुर में डॉ. राधा अनुपस्थित पाई गईं।

इस केंद्र में फार्मासिस्ट की भी व्यवस्था नहीं मिली। कर्मियों ने केंद्र में सीएमएस से मांग की। पीएचसी नारायण नगर में एक ऑक्सीजन बेड की सुविधा है। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर बाजपुर रोड स्थित गन्ना संस्थान में 8-10 ऑक्सीजन बेड लगाकर व्यवस्था की जाएगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा ने बताया कि पीएचसी महुआखेड़ा में डॉ. सुरभि और परमानंदपुर में डॉ. राधा अनुपस्थित मिली हैं। डॉ. सुरभि केंद्र में उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करती हैं। अलग से तैयार उनका उपस्थिति रजिस्टर मिला है। दोनों डॉक्टरों की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है।

पीएचसी नारायण नगर में एक ऑक्सीजन बेड मिला। आवश्यकता पर भविष्य में गन्ना संस्थान में 8-10 ऑक्सीजन बैड लगाकर व्यवस्था की जाएगी। केंद्रों में कर्मचारियों, निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए डीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है। उन्होंने तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने की लोगों से अपील की है। ताकि संभावित तीसरी लहर से समय रहते निपटा जा सके।

 

संबंधित समाचार