जसपुर: घटना के दो दिन बाद पुलिस ने की चारी की रिपोर्ट दर्ज
जसपुर, अमृत विचार। घटना के दो दिन बाद चोर तो हाथ नही लगे, लेकिन पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। ग्राम ध्यान नगर निवासी दिनेश सिंह पुत्र तुलाराम ने बताया कि शनिवार रात्रि में वह अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। अचानक अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस …
जसपुर, अमृत विचार। घटना के दो दिन बाद चोर तो हाथ नही लगे, लेकिन पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। ग्राम ध्यान नगर निवासी दिनेश सिंह पुत्र तुलाराम ने बताया कि शनिवार रात्रि में वह अपने परिवार के साथ घर में सोए थे।
अचानक अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस कर उसे व उसकी पत्नी को नशा सुंघा दिया। उसके बाद चोरों ने अल्मारी में रखी चार चूड़ी, मंगल सूत्र, चार अंगूठी, सिक्के, मांग टीका समेत सोने चांदी के आभूषण एवं नकद 23 हजार रूपए चोरी कर लिए। होश आने पर इसकी सूचना उन्हें लगी।
दिनेश ने बताया कि चोर न जाने ऐसा कौन सा नशा पत्नी को सुंघा कर गए थे कि उसे करीब दस घंटे बाद होश आया। कोतवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
