दिल्ली: कोरना से है जंग, मिलकर लड़ेंगे हम… बीते 24 घंटों में 20 नए मामले, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस के 20 और मरीज मिले तथा एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है। दिल्ली में पिछले चार दिन से संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। एक दिन पहले 51,387 नमूनों की जांच की …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस के 20 और मरीज मिले तथा एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है। दिल्ली में पिछले चार दिन से संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। एक दिन पहले 51,387 नमूनों की जांच की गई, जो अपेक्षाकृत रूप से कम संख्या है। यह कम संख्या में मरीज मिलने की वजह हो सकता है।

नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,736 हो गई है जबकि 14.12 लाख से अधिक मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में मृतक संख्या 25,081 हो गई है।

इस महीने में संक्रमण के कारण अबतक 28 लोगों की मौत हुई है। 31 जुलाई को मृतक संख्या 25,053 थी। रविवार को दिल्ली में 31 मरीज मिले थे और किसी संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं हुई थी। रविवार को भी संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत थी।

संबंधित समाचार