बरेली: पवन विहार में 9 घंटे गुल रही बिजली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पॉश कॉलोनी पवन विहार के गेट पर लगे ट्रांसफॉर्मर का फेस रविवार रात करीब 11 बजे धमाके के साथ फुंकने से कॉलोनी में करीब 9 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे रातभर कॉलोनी के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी बिजली कटौती से इन्वर्टर भी डाउन हो गए। वहीं, सुबह …

बरेली, अमृत विचार। पॉश कॉलोनी पवन विहार के गेट पर लगे ट्रांसफॉर्मर का फेस रविवार रात करीब 11 बजे धमाके के साथ फुंकने से कॉलोनी में करीब 9 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे रातभर कॉलोनी के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी बिजली कटौती से इन्वर्टर भी डाउन हो गए। वहीं, सुबह के समय बिजली नहीं आने से मोटर भी नहीं चल पाए जिससे पानी की आपूर्ति भी नहीं हुई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे सप्लाई शुरू हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली।

हरूनगला उपकेंद्र से संबद्ध शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार पवन विहार कॉलोनी के मेन गेट पर लगा ट्रांसफॉर्मर का फेस रविवार रात करीब 11 बजे धमाके के साथ फुंक गया। रात होने से उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं हो पाई। रात भर पंखे चलने से इन्वर्टर डाउन हो गए। कॉलोनी के अधिकतर लोगों को सुबह ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से बिजली न आने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने बिजली उप केंद्र पर फोन घनघनाने शुरू किए।

सुबह के समय में मोटर नहीं चल पाए। इसलिए घरों में पेयजल संकट भी हो गया। उप केंद्र के फील्ड कर्मियों ने लाइनमैन के साथ रात में ही कॉलोनी पहुंचकर ट्रांसफॉर्मर के दो फेस के जले तार जोड़ने की कोशिश की लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कामयाब नहीं हो पाए। रात से बिजली आपूर्ति बाधित होने से सुबह के समय घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों और साज-सज्जा में भी बाधा आई।

घंटे भर ठप रही आधा दर्जन कॉलोनियों की बिजली
सोमवार सुबह आठ बजे हरूनगला उपकेंद्र के हरूनगला फीडर की मेन लाइन में भी बड़ा फॉल्ट हो गया। इससे हरूनगला फीडर की आधा दर्जन कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर लाइनमैन और फील्ड टीम ने घंटे भर के भीतर फाल्ट दूर कर सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल भी करा दी है। बिजली चालू होने पर जन्माष्टमी के त्योहार पर इन सभी कॉलोनियों में रह रहे सैकड़ों परिवारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने भारी राहत की सांस ली है।

ट्रांसफॉर्मर के फेस जल गए थे। लाइनमैन और फील्ड यूनिट के कर्मी रात में भी फाल्ट दूर कर कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मशक्कत में जुटे रहे थे। टीम ने सोमवार को फाल्ट ठीक कराकर बिजली की सप्लाई शुरू करा दी। -आरजे वर्मा, उपखंड अधिकारी हरूनगला

संबंधित समाचार