बरेली: पोर्टेबल शॉप का मामला अफसरों के लिए फिर बना फांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंदिरानगर में पोर्टेबल शॉप का मामला एक बार फिर नगर निगम के अधिकारियों की गले की फांस बन गया है। गुलाब नगर के भाजपा पार्षद विपुल लाला ने पोर्टेबल शॉप मामले में नगर निगम से कई बार सूचना मांगी थी। उनका कहना है कि उन्हें हर बार गलत रिपोर्ट दी गई। इस …

बरेली, अमृत विचार। इंदिरानगर में पोर्टेबल शॉप का मामला एक बार फिर नगर निगम के अधिकारियों की गले की फांस बन गया है। गुलाब नगर के भाजपा पार्षद विपुल लाला ने पोर्टेबल शॉप मामले में नगर निगम से कई बार सूचना मांगी थी। उनका कहना है कि उन्हें हर बार गलत रिपोर्ट दी गई। इस मामले को लेकर शनिवार को हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में उन्होंने काफी हंगामा किया था। पार्षद ने अब इस प्रकरण की शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजते हुए उच्चाधिकारियों से की है।

भाजपा पार्षद विपुल लाला का कहना है कि उन्होंने नगर निगम द्वारा दिए गए प्रश्नों के उत्तर को आधार बनाकर बोर्ड की बैठक में अधिकारियों से ये पूछा था कि इंदिरा मार्केट में पोर्टेबल शॉप किस अधिकारी द्वारा लगवाए गए। पोर्टेबल शॉप मामले में भ्रष्टाचार और एक बड़ा घोटाला हुआ है। इस पर मेयर भड़क गए। जबकि उनके वार्ड में पिछले चार साल में होने वाले विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर विकास कार्य रुकवा दिए गए हैं।

वे 15 साल से भाजपा पार्षद के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पार्षद का आरोप है कि बोर्ड की बैठक में मेरे लुंगी, बनियान पहनकर कटोरा लेकर स्लोगन लिखे नारे से अपनी बात रखने को गलत बताया गया है। सदन से निष्कासित करने का आदेश देकर अपमानित किया गया है। इस संबंध में पार्टी स्तर से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक शिकायत भेज दी गई है।

करीब दो साल पहले भी पोर्टेबल शॉप को लेकर मचा था बवाल
करीब दो साल पहले इंदिरा नगर में जिला पंचायत रोड पर अवैध तौर पर 70 पोर्टेबल शॉप रखवाने के मामले में प्रशासन ने भी यह जांच शुरू कराई थी। उस समय नगर निगम ने पहले इंदिरा मार्केट में पोर्टेबल शॉप लगवाई थी। अब ऐसी ही दुकानों को जिला पंचायत रोड पर भी रख दिया गया है। इसके बाद से इसका विरोध शुरू हो गया था।

इस मामले में नगर निगम से लेकर कई विभागों के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए थे। कई दिनों से चल रहे बवाल के बाद पोर्टेबल शॉप अवैध तरीके से रखवाने के मामले में कुछ व्यापारी नेताओं पर मुकदमें भी दर्ज हुए लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया। अब गुलाब नगर के पार्षद की ओर से यह मामला फिर से उठाने के बाद प्रकरण फिर से गर्म होता दिखाई दे रहा है।

पोर्टेबल शॉप का मामला मैंने बोर्ड की बैठक में प्रश्नकाल के दौरान उठाया था लेकिन इसका सही जवाब नहीं दिया गया है। अब इस मामले को मैं पीएम, सीएम के साथ कई उच्च स्तर पर पहुंचा रहा हूं। -विपुल लाला, भाजपा पार्षद, गुलाब नगर वार्ड

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज