फतेहपुर: इंसानियत शर्मसार, 70 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म
फतेहपुर। जिले से एक दिल दहले वाला मामला सामने आया है। थरियांव थाना इलाके के एक गांव में रविवार देर रात करीब 12 बजे शराब के नशे में धुत शख्स ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में सो रही 70 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। वृद्ध महिला ने बताया जब वो प्राथमिक विद्यालय …
फतेहपुर। जिले से एक दिल दहले वाला मामला सामने आया है। थरियांव थाना इलाके के एक गांव में रविवार देर रात करीब 12 बजे शराब के नशे में धुत शख्स ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में सो रही 70 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। वृद्ध महिला ने बताया जब वो प्राथमिक विद्यालय में सो रही थी तब एक युवक, पास में ही शराब पी रहा था। उसके बाद वो वृद्ध महिला के पास आकर लेट गया। जब वृद्ध महिला ने विरोध किया तो नशे में धुत व्यक्ति ने महिला को नीचे उठाकर पटक दिया और हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और वृद्ध महिला का बयान लिया। पुलिस ने वृद्ध महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पति की मौत के बाद पीड़ित वृद्ध महिला गांव के प्राथमिक विद्यालय में रहती है। वृद्ध महिला के साथ हुए इस घिनौनी वारदात के बाद गांव के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
सीओ थरियांव अनिल कुमार ने बताया कि थरियांव थाना इलाके में हुए इस हादसे ने इंसानियत की सारी हदे पार कर दी है। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल और अन्य कार्यवाई के लिए फेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी की कार्यवाई पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
