हल्द्वानी: घर से चल रही थी रसोई गैस की अवैध रीफिलिंग, पूर्ति विभाग ने किया पर्दाफाश
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्ति विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक घर से चल रहे रसोई गैस की अवैध रीफिलिंग के धंधे का पर्दाफाश किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्ति विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक घर से चल रहे रसोई गैस की अवैध रीफिलिंग के धंधे का पर्दाफाश किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सोमवार को संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के बिलाली मस्जिद के पास एक घर पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही मौके से एक युवक भाग निकला। घर से चार रसोई गैस सिलेंडर, इलैक्ट्रॉनिक कांटा, रीफिलिंग के उपकरण आदि बरामद हुए। सामान जब्त कर थाने लाया गया। पूर्ति निरीक्षक ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
