चिरंजीवी की फिल्म लुसिफर के रीमेक में खलनायक का किरदार निभायेंगे आर. माधवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जाने-माने अभिनेता आर. माधवन सुपरहिट मलयालम फिल्म लुसिफर के रीमेक में खलानायक का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी ने फिल्म लुसिफर का तेलुगु रीमेक बनाने का फैसला लिया है। लुसिफर के रीमेक में लीड रोल में चिरंजीवी नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि चिरंजीवी …

मुंबई। जाने-माने अभिनेता आर. माधवन सुपरहिट मलयालम फिल्म लुसिफर के रीमेक में खलानायक का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी ने फिल्म लुसिफर का तेलुगु रीमेक बनाने का फैसला लिया है।

लुसिफर के रीमेक में लीड रोल में चिरंजीवी नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि चिरंजीवी के साथ इस फिल्म में आर.माधवन भी काम करते नजर आयेंगे। कहा जा रहा है कि आर. माधवन इस फिल्म में खलनायक का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि ‘लूसिफर’ के निर्देशक मोहन राजा हैं।

जनवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। यह इसी नाम से 2019 में बनी हिट मलयालम फिल्म का रीमेक है। एनवी प्रसाद और कोनिडेला प्रोडक्शंस के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। अभिनेता सत्यदेव भी इसमें एक खास भूमिका निभाने वाले हैं। ‘लूसिफर’ एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव