बाराबंकी: एक ही क्षेत्र में दो सड़क हादसे, युवती समेत दो की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी । असंद्रा थाना क्षेत्र में हुए दो अलग  हादसों में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवती घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पहला हादसा धनई का पुरवा गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ । थाना क्षेत्र के …

बाराबंकी । असंद्रा थाना क्षेत्र में हुए दो अलग  हादसों में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवती घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पहला हादसा धनई का पुरवा गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ । थाना क्षेत्र के नैपुराघाट मजरे जलालपुर गांव की प्रीति देवी पुत्री मुल्कराज और सविता पुत्री सुरेश कुमार बीते सोमवार को दोपहर के समय साइकिल से सामान लेने नई सड़क तिराहा जा रही थी । रास्ते में भाजपा विधायक बैजनाथ रावत के पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही हैदरगढ़ की ओर से भिटरिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही साइकिल सवार प्रीति ट्रक के पिछले के पहिए के नीचे आ गई । उसकी कमर का हिस्सा ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सविता गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पिता मुल्कराज की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । इंस्पेक्टर असंद्रा शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

दूसरा हादसा थाना क्षेत्र के ही देवरा मोड़ के निकट हुआ । बताया जाता है कि भठिया गांव निवासी राम नरेश (27) बाइक से असंद्रा बाजार की ओर जा रहा था । पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया । उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई । हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया

संबंधित समाचार