पंतनगर: बाइक लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर-किच्छा रोड पर नगला निवासी युवक से दो युवकों ने चाकू की नोक पर बाइक लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है। नगला निवासी अक्षय जोशी बीती शाम करीब पांच बजे बाइक से दुकान से सामान लेने किच्छा जा …
पंतनगर, अमृत विचार। पंतनगर-किच्छा रोड पर नगला निवासी युवक से दो युवकों ने चाकू की नोक पर बाइक लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है।
नगला निवासी अक्षय जोशी बीती शाम करीब पांच बजे बाइक से दुकान से सामान लेने किच्छा जा रहा था। तभी शांतिपुरी गेट के पास दो अज्ञात युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी और आनंदपुर गेट पर उन्होंने उसे चाकू दिखाकर बाइक रुकवा ली। इस दौरान आरोपी उससे बाइक, मोबाइल फोन व कुछ नकदी लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित अक्षय ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई टीमो का गठन कर दिया। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगला गेट के पास बाइक लूट में शामिल दो युवक खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में उन्होंने बाइक लूट की घटना कबूलते हुए अपना नाम नौसे अली उर्फ मल्लू निवासी गोलगेट व सुरेश उरांव निवासी चारा बैंक, पंतनगर बताया। पुलिस ने दोनो की निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।
