काशीपुर: ट्रक और डंपर की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ट्रक और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव खानपुर गरबी थाना …

काशीपुर, अमृत विचार। ट्रक और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गांव खानपुर गरबी थाना टांडा बादली जिला रामपुर निवासी नाजिम (27) पुत्र अब्दुल हफीज और ग्राम दौलपुरी बामनिया निवासी मोहम्मद आजम पुत्र शब्बीर हुसैन दोनों ही पेशे से ड्राइवर हैं। दोनों 14 टायरा डंपर से सोमवार देर रात मुरादाबाद से रामनगर जा रहे थे। जैसे ही वह डंपर से पैगा चौकी के पास पहुंचे तभी सामने से तेजी व लापरवाही से आ रहे एक अन्य ट्रक से डंपर की भिड़ंत हो गई।

हादसे में नाजिम और मोहम्मद आजम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद नाजिम ने दम तोड़ दिया। वहीं मोहम्मद आजम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया है। मृतक नाजिम के भाई शफीक अहमद ने पैगा चौकी पुलिस को तहरीर सौंप दी है। शफीक अहमद ने बताया की मृतक नाजिम डंपर चलाकर गुजर-बसर करता था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है।

संबंधित समाचार