फतेहपुर: दिनदहाड़े बाइक सवार व्यापारी से छह लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के कटिलिहा रोड पर कुशारा मोड़ के नजदीक एक बाइक सवार व्यापारी को तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घेर कर ₹600000 की लूट लिए और चल दिए फिर ना जाने क्यों पुनः लौट कर आए और उसका मोबाइल भी छीन लिया साथ ही डंडे से पिटाई भी कर दी। भरी दोपहर …

फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के कटिलिहा रोड पर कुशारा मोड़ के नजदीक एक बाइक सवार व्यापारी को तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घेर कर ₹600000 की लूट लिए और चल दिए फिर ना जाने क्यों पुनः लौट कर आए और उसका मोबाइल भी छीन लिया साथ ही डंडे से पिटाई भी कर दी। भरी दोपहर सरेराह हुई इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत बारीकी से पड़ताल की भुक्तभोगी विपिन गुप्ता ने बताया कि वह जाफरगंज स्थित अपने घर से छै लाख रुपए लेकर निकला था जिसमें पांच लाख बैंक में जमा करने से और एक से मार्केट करने थी।

जैसे ही वह कुषारा मोड़ के पास पहुंचा वहां मौजूद तीन लोगों ने उसे हाथ देकर रोकना चाहा न रुकने पर अपनी मोटरसाइकिल उसकी गाड़ी के सामने लगाकर उसे गिरा दिया और उसके साथ लूटपाट की। पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि विपिन गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस को सक्रिय किया गया है। घटना की सूचना पाकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता सुशील सिंह सहित भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई इस घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।

संबंधित समाचार