हल्द्वानी: आठ करोड़ से होगा 60 किमी सड़कों का कायाकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में अब सड़कों के बुरे दिन खत्म होंगे। लोक निर्माण विभाग 60 किमी तक सड़कों की दशा सुधारने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। लोनिवि इस सप्ताह से काम शुरू कर सकता है। इन सड़कों को छह महीने के भीतर पूरा किए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में अब सड़कों के बुरे दिन खत्म होंगे। लोक निर्माण विभाग 60 किमी तक सड़कों की दशा सुधारने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। लोनिवि इस सप्ताह से काम शुरू कर सकता है। इन सड़कों को छह महीने के भीतर पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। करीब डेढ़ सौ से अधिक क्षेत्रों के लोगों को खराब सड़कों से निजात मिल सकेगी।

कोविड काल के चलते कई सड़कों के कार्य रुके हुए थे। अब बुधवार को सड़कों के 21 टेंडर खोले जाएंगे। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार एवं रामनगर के ईई की मौजूदगी में ई-टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। ईई अशोक कुमार के अनुसार कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में अशोक विहार, आनंद विहार, जेके पुरम, ब्लॉक ए, रूप नगर मुखानी, राधा-कृष्ण पुरम, गणेश विहार, बसंत विहार, फतेहपुर लामाचौड़, देवपुर कुरिया, खड़कपुर, शिव कॉलोनी, जलवायु विहार, प्रेम सिंह बिष्ट विहार, जयदेव पुरम, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, नवीन नगर डहरिया, नीलियम कॉलोनी, नीलांचल कॉलोनी, कमलुवागांजा, हिम्मतपुर तल्ला गीतांजली, गोरखनाथ कॉलोनी, द्वारिका कॉलोनी, कृष्ण विहार, जगन्नाथपुरम, रेवती विहार, हीरानगर, हिम्मतपुर तल्ला, भगवानपुर तल्ला, ट्यूब्वेल वाली नीलांचल कॉलोनी, सत्यलोक कॉलोनी और उसके आसपास की कॉलोनी की सड़क बनाई जाएगी।

इसके साथ ही लालकुआं क्षेत्र में नया गांव, गाजीफार्म गौलापार, नवाबखेड़ा में भूमिया मंदिर से पश्चिम की ओर, गांव नकायल सुखी नदी के पास, देवला तल्ला, गाजेपुर गौलापार, पंचायत भवन, बसंतपुर-मदनपुर नई बस्ती, दीवानी न्यायालय हल्द्वानी, दमुवाढूंगा के पनचक्की आदि क्षेत्रों में सड़क तैयार की जाएंगी।

संबंधित समाचार