अमेठी: इलाज के दौरान नाबालिग की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम, जानें वजह
अमेठी। जिले के थाना बाजार शुक्ल क्षेत्र अंतर्गत अजीटन पुरवा मजरे ऊंचगांव में दिनेश कुमार तिवारी नामक एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां बाराबंकी जिले के निवासी बेचू गौतम निवासी बेनी तिवारी का पुरवा मजरे शुकुलपुर थाना सुबेहा अपने लड़के का इलाज कराने गए थे। आरोप है कि डॉक्टर के इलाज करते ही बच्चे की हालत …
अमेठी। जिले के थाना बाजार शुक्ल क्षेत्र अंतर्गत अजीटन पुरवा मजरे ऊंचगांव में दिनेश कुमार तिवारी नामक एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां बाराबंकी जिले के निवासी बेचू गौतम निवासी बेनी तिवारी का पुरवा मजरे शुकुलपुर थाना सुबेहा अपने लड़के का इलाज कराने गए थे। आरोप है कि डॉक्टर के इलाज करते ही बच्चे की हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजन सूर्या हॉस्पिटल लेकर गये जहां से लखनऊ के लिए डॉक्टरों ने रिफर कर दिया लखनऊ ले जाते समय रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की उम्र लगभग 14 वर्ष बताई जा रही है।
मृतक सौरभ गौतम की लाश लेकर परिजन बाजार शुक्ल थाना लेकर गए परिजनों का आरोप है कि थानेदार प्रेमचंद सिंह ने गाली देकर थाने से भगा तो पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों ने इन्हौना बाजार शुक्ल सड़क मार्ग जाम कर दिया और अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे।
मौके पर भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा होने लगा तो पड़ोसी जनपद के बाराबंकी सराय गोपी पुलिस चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची, तो वही रोड जाम और धरना प्रदर्शन के 5 घंटे बाद शुकुल बाजार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई सड़क पर लगा जाम आनन-फानन में खुलवाया गया।
इसके बाद भी मृतक के परिजन बेचूलाल गौतम कानूनी कार्रवाई पर अड़े रहे घंटों मशक्कत के बाद ऊंच गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार चौहान के मान मनोबल के बाद मृतक के परिजन बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुए पुलिस ने पंचनामा कर लाश को गौरीगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले मे बाजार शुक्ल थानाध्यक्ष प्रेम चँद सिंह ने कहा कि सड़क पर लगा जाम खुलवाकर मार्ग बहाल करवा दिया है , मृतक की लाश का पंचनामा कर लाश पीएम को भेज दी गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी ,जब बेचू द्बारा लगाये आरोप के बारे मे थानाध्यक्ष से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि बेचू के साथ कोई गलत बर्ताव नही हुआ लगाये गये आरोप बेबुनियाद है।
