मुरादाबाद : 233 दिन बाद नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मंगलवार को एसओजी और मझोला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीराम नगर से अगवा की गई नाबालिग को 233 दिन बाद बरामद कर लिया। बेटी की बरामदगी के लिए पीड़ित परिवार 49 दिन से एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा था। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मंगलवार को एसओजी और मझोला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीराम नगर से अगवा की गई नाबालिग को 233 दिन बाद बरामद कर लिया। बेटी की बरामदगी के लिए पीड़ित परिवार 49 दिन से एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा था। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। उम्र की जांच के लिए पुलिस उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों की पड़ताल कर रही है। इसके अलावा मेडिकल से भी उम्र का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के अदालत में बयान भी दर्ज कराए हैं।

संभल जनपद के धनारी थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाले भाजपा नेता की 13 वर्षीया पुत्री का मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के काशीराम नगर से 10 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था। वह काशीराम नगर में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। घटना के समय वह ट्यूशन जा रही थी।

पीड़ित परिवार ने अपने गांव के ही 35 वर्षीय विष्णु शर्मा के खिलाफ बेटी के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बरामदगी को लेकर पीड़ित परिवार ने आला अफसरों से लेकर नेताओं तक की चौखट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, मगर कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर सात महीने बाद 14 जुलाई को किशोरी के माता-पिता, छोटा भाई और नानी एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। इस धरने को कई संगठनों का समर्थन मिला।

तत्कालीन एसएसपी के आदेश पर मझोला पुलिस ने पीड़ित परिवार को धरने से हटाने का भरसक प्रयास किया लेकिन किशोरी की मां टस से मस नहीं हुई। आखिर 49 दिन बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने किशोरी और उसके अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद अदालत में बयान दर्ज कराए हैं। आरोपी विष्णु शर्मा को जेल भेज दिया है।

 

संबंधित समाचार