बरेली: तीसरी लहर की रोकथाम के लिए एक बार फिर शुरू होगी फोकस सैंपलिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से फोकस सैंपलिंग शुरु करेगा। कोरोना संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील रहे जिले में शासन की ओर से सतर्कता के तहत ट्रेंसिंग, ट्रैकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग एयरपोर्ट, रेलवे जंक्शन, टोल प्लाजा, बस स्टेशनों पर सैंपलिंग के …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से फोकस सैंपलिंग शुरु करेगा। कोरोना संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील रहे जिले में शासन की ओर से सतर्कता के तहत ट्रेंसिंग, ट्रैकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग एयरपोर्ट, रेलवे जंक्शन, टोल प्लाजा, बस स्टेशनों पर सैंपलिंग के साथ ही संवेदनशील इलाकों में फोकस सैंपलिंग करेगा। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। एहतियातन बाहर से आने से आने वाले यात्रियों की निगरानी के साथ ही संक्रमित मिले मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट हुईं निगरानी समितियां
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाहर से आए यात्री ग्रामीण रास्तों से भी शहर में प्रवेश कर सकते हैं। इसको देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में सक्रिय रही निगरानी समितियों को फिर से सक्रियता बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि समितियों को अपने क्षेत्र में बाहर से आने वाले व्यक्ति की पहचान, उसकी सैंपलिंग कराने और निगरानी करने को कहा गया है।

बाहर से आने वालों की हो रही विशेष निगरानी
सैंपलिग प्रभारी डा. सीपी सिंह ने बताया कि सैंपलिंग के लिए टीमें निर्धारित दिनो में एयरपोर्ट, रेलवे जंक्शन, सिटी स्टेशन व इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर तैनात रहेंगी। जीआरपी व आरपीएफ के जवानों का सैंपलिंग में सहयोग लिया जाएगा। वहीं, दूसरे राज्य विशेष कर केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, से आने वालों की प्रमुखता से जांच कराई जाएगी। एयरपोर्ट पर वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र के बाद भी लोगों की कोरोना की जांच की जाएगी।

इस बारे में जब सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिले में तीसरी लहर की सतर्कता को देखते हुए शासन की ओर से फोकस सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सैंपलिंग प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है। फोकस सैंपलिंग व अधिक वैक्सीनेशन के माध्यम से जिले में कोरोना की तीसरी लहर के प्रभाव को कम किया जाएगा।

संबंधित समाचार