बरेली: सिलेंडरों के जैसे-जैसे दाम बढ़े, घटती चली गई सब्सिडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं, हर घर की जरूरत बना घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ीं कीमतें भी लोगों को सता रही हैं। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत तो यह है कि सब्सिडी को लेकर कोई पहल नहीं की …

बरेली, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं, हर घर की जरूरत बना घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ीं कीमतें भी लोगों को सता रही हैं। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत तो यह है कि सब्सिडी को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही। पिछले एक साल से सब्सिडी के नाम पर ग्राहकों के खाते में मामूली से धनराशि भेजी जा रही है।

बता दें, केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2015 से 14.2 किग्रा के घरेलू सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी ग्राहकों के बैंक खाते में भेजने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना शुरू की थी। उस समय योजना के तहत ग्राहकों को सिलेंडर लेने के समय गैस की पूरी कीमत जमा करनी होती थी। इसके बाद सरकार की और से भेजी जाने वाली सब्सिडी उनके खाते में पहुंचती थी। शुरूआती दौर में तो 150 रुपये से लेकर 200 रुपये तक सब्सिडी के रूप में ग्राहकों के खातों में पहुंची।

उस समय सिलेंडर की कीमत भी 650 रुपये से लेकर 750 रुपये के आसपास थी। पिछले साल अगस्त में सिलेंडर की कीमत 630 रुपये कर दी गई थी। माना जा रहा था आने वाले दिनों में दाम और उतरेंगे। लेकिन कोविड की पहली लहर के बाद कीमतों फिर बढ़ गई। वहीं, इस साल गैस की कीमत 885 रुपये हो गई। यानी एक साल में 255 रुपये गैस महंगी हो गई। सब्सिडी के रूप में मात्र 20.71 रुपये ही खाते में मिल रहे हैं। इस हिसाब से ग्राहकों को प्रति सिलेंडर 885 रुपये अदा करने पड़े रहे हैं। इससे ग्राहकों को तगड़ा झटका और लोगों का बजट बिगड़ गया है।

दूसरी लहर में नहीं हुई थी कोई वृद्धि
केंद्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के चलते अप्रैल, मई और जून में तीन महीने तक घरेलू गैस के दामों में कोई वृद्धि नहीं की थी। घरेलू गैस का एक सिलिंडर उस वक्त 862 रुपये में मिल रहा था। हालाकि सब्सिडी 20.71 रुपये ही मिल रही है।

एक साल से बढ़ रहे दाम

महीना कीमत सब्सिडी
2020
अगस्त 630.5 25
सितंबर 630.5 25
अक्टूबर 630.5 25
नवंबर 630.5 25
दिसंबर 725.5 25

जनवरी 2021
जनवरी 725.5 21.71
फरवरी 750.5 21.71
मार्च 775.5 21.71
अप्रैल 775.5 21.71
मई 815.15 21.71
जून 860 21.71
जुलाई 860 21.71
अगस्त 885 21.71

संबंधित समाचार