मेरठ: भाजपा नेता के बेटों की दरोगा ने की पिटाई, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। सोमवार शाम फूलबाग कालोनी के भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता का बेटा शिवानंद अपने छोटे भाई और चार साथियों के साथ बाइक से औघड़नाथ मंदिर जा रहा था। मंदिर जाते रस्ते में भाजपा नेता के बेटों के साथ दरोगा ने मारपीट की। इस मामले के बाद नेता ने अफसरों से दरोगा की शिकायत की …

मेरठ। सोमवार शाम फूलबाग कालोनी के भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता का बेटा शिवानंद अपने छोटे भाई और चार साथियों के साथ बाइक से औघड़नाथ मंदिर जा रहा था। मंदिर जाते रस्ते में भाजपा नेता के बेटों के साथ दरोगा ने मारपीट की। इस मामले के बाद नेता ने अफसरों से दरोगा की शिकायत की और सख्त कार्रवाई की मांग की ।

आपको बता दें, साकेत चौपले पर दरोगा भूनेश कुमार ने बीजेपी नेता के बेटों और उनके साथियों को रोक लिया और युवकों की तलाशी लेने लगे। शिवानंद ने खुद को भाजपा नेता का पुत्र बताया और अपने पिता से दारोगा की मोबाइल पर बात कराने का प्रयास किया, लेकिन दारोगा ने मना कर दिया। आरोप है कि बहसबाजी शुरू हुई तो दारोगा ने शिवानंद का गिरेबान पकड़ लिया। उसके भाई और अन्य साथियों ने पुलिस को घेर लिया तो दारोगा ने लाठी चला दी। इसके बाद पुलिस शिवानंद के छोटे भाई को उठाकर थाने ले आई। बेटे की गिरफतारी की खबर मिलते ही भाजपा नेता भी थाने जा पहुंचे। थाने में इसी बीच काफी गरम माहौल हो गया था।

भाजपा नेता नरेश गुप्ता का कहना है कि उनके दोनों बेटे और उनके साथियों को दरोगा ने बदमाश बताकर रोका और तलाशी ली। उसके बाद मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना है कि अगर उनके बच्चों ने यातायात के नियमों का उल्लंघन किया तो चालान करें। उनकी पिटाई करने का कोई हक नहीं है। इसके चलते वरिष्ठ अफसरों से नेता ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

संबंधित समाचार