कानपुर: कलयुगी पिता ने की अपनी ही बेटी के साथ दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक कलयुगी पिता की दरिंदगी का मामला सामने आया है। मामला कानपुर के विधु थाना क्षेत्र का है, जहां एक मां ने अपनी बेटी के साथ पति की ओर से की गई दरिंदगी का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज …
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक कलयुगी पिता की दरिंदगी का मामला सामने आया है। मामला कानपुर के विधु थाना क्षेत्र का है, जहां एक मां ने अपनी बेटी के साथ पति की ओर से की गई दरिंदगी का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसका पति अक्सर अपनी बेटी की बेरहमी से पिटाई करता था। इसको लेकर उसने कई बार अपने पति को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन पति बेटी को आए दिन पीटता था।
आरोप है कि शराब का लती आरोपी अपने कुछ मित्रों को घर बुलाकर शराब पिलाता था। इतना ही नहीं वह बेटी से अपने दोस्तों के साथ गलत संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। ऐसे में जब बेटी विरोध करती थी तो पिता नशे में धुत होकर उसकी बेरहमी से पिटाई करता था।
पुलिस कर रही मामले की जांच…
वायरल वीडियो में आरोपी राजेश अपनी बेटी को चप्पल से बेरहमी से पीट रहा है. वीडियो बनाने के बाद पीड़ित आरती शुक्ला ने बेटी के साथ हो रही पिटाई का वीडियो पुलिस को सौंपा है। जिसके बाद थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आरोपी राजेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पकड़े गए राजेश शुक्ला उल्टा मां और बेटी पर बदचलनी का आरोप लगा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है।
