बिजनौर : विवाहिता की हत्या के मामले में पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दहेज की मांग पूरी न होने तथा दूसरी बेटी को जन्म देने पर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में ससुराल पक्ष के तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नंगला सौरी निवासी तौकीर अहमद ने …
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दहेज की मांग पूरी न होने तथा दूसरी बेटी को जन्म देने पर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में ससुराल पक्ष के तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नंगला सौरी निवासी तौकीर अहमद ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसने अपनी पुत्री रहनुमा की शादी मई 2017 में सद्दाम पुत्र अब्दुल कदीर निवासी ग्राम पटपड़ा से की थी।
शादी में अपनी हैसियत के अनुसार 10 लाख रुपए दहेज और सामान भी दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज में कार व 5 लाख रुपए की मांग करने लगे। जब मैंने उन लोगों से बात की तो मेरे साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच 2018 में मेरी बेटी ने पुत्री को जन्म दिया।
ससुरालियों की मांग पूरी करने के लिए मैंने बेटी को 2 लाख रुपए व सभी के लिए कपड़े देकर भेजा, फिर भी वे संतुष्ट नहीं हुए। 12 नवंबर 2020 को जब मेरी लड़की को दूसरी पुत्री पैदा हुई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल से घर ले जाकर दहेज की मांग पूरी न होने पर व दूसरी लड़की को जन्म देने का ताना देते हुए गला घोट कर जान से मार दिया। मुझे घटना की जानकारी भी नहीं दी।
12 फरवरी 2021 को भी मैंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। थकहार कर मुझे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय ने दलीलें सुन घटना को सही मानते हुये नगीना पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति सद्दाम हुसैन सहित 3 महिलाओं व एक पुरुष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
