यूपी: डीआरएम ने किया लखनऊ-अयोध्या रेल खंड का निरीक्षण
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को लखनऊ-फैजाबाद-अयोध्या रेलखंड का निरीक्षण किया। डीआरएम ने अयोध्या स्टेशन पर व्यवस्थाओं, स्टेशन के आधुनिकीकरण व अन्य विकास कार्यों सहित समस्त परियोजनाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा और स्टेशन …
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को लखनऊ-फैजाबाद-अयोध्या रेलखंड का निरीक्षण किया। डीआरएम ने अयोध्या स्टेशन पर व्यवस्थाओं, स्टेशन के आधुनिकीकरण व अन्य विकास कार्यों सहित समस्त परियोजनाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा और स्टेशन की कार्यप्रणाली को परखा।
इस रेलखंड पर संरक्षित, सुरक्षित समयबद्ध रेल परिचालन और यात्री सुविधाओं के नवीनीकरण,स्टेशन का आधुनिकीकरण करते हुए अयोध्या स्टेशन को नव स्वरुप प्रदान कर स्टेशन पर चल रहे निर्माणाधीन विकास कार्यो प्रगतिशील परियोजनाओ की जानकारी साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधाओ के नवीनीकरण तथा आधुनिकरण जैसे अनेक महत्त्वपूर्ण विषयो अधिकारियों से बातचीत कर निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यो को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।
उन्होंने स्वच्छता की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए स्टेशनों के सौन्दर्यीकरण, हरित वातावरण स्थापित करने पर विशेष बल दिया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‘यात्री सेवा ही सर्वोत्तम सेवा’ के मूलमंत्र का अनुसरण करते हुये अनिवार्य टीकाकरण कराकर कोविड-19 संबंधी समस्त प्रोटोकाल का पालन करने पर जोर दिया।
इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा वी.के. पांडेय, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ अभिषेक कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता पंचम उत्पल कांत, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता संदीप श्रीवास्तव ,वरिष्ठ मंडल अभियंता कै.वैगन अतुल सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता संकेत व दूरसंचार विकास कुमार श्रीवास्तव , मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष सिंह समेत अन्य अधिकारी सम्मिलित थे। मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि अयोध्या,फैजाबाद रेलवे स्टेशन की महत्ता आध्यात्मिक पृष्ठभूमि को दृष्टिगत रखते हुए इन स्टेशनों के आधुनिकीकरण व नवीनीकरण की दिशा में चल रहे कार्यो के तहत अनेक प्रकार की परियोजनायें निर्माण कार्य प्रगति पर है।
