मुरादाबाद: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। देवर के साथ मायके जा रही बाइक सवार महिला को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। देवर व बेटी भी चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे …

मुरादाबाद,अमृत विचार। देवर के साथ मायके जा रही बाइक सवार महिला को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। देवर व बेटी भी चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर भगतपुर सुनील चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के देवर की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की मौत से उसके पति व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

गांव खैरखाता निवासी सफदर अली दर्जी हैं। उनके परिवार में 35 वर्षीया पत्नी भोली के अलावा पांच बच्चे मनीषा, निशा, कल्लो, कादिर तथा आठ माह की बेटी गुड़िया है। मंगलवार को भोली अपनी बेटी गुड़िया और देवर परवेज के साथ नानकार स्थित मायके जा रही थी। रास्ते में डूंगरपुर चौराहे के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में भोली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया। भोली को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोली की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पति व बच्चे बुरी तरह बिलखने लगे। मोर्चरी पहुंचे मृतका के देवर पप्पू ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

संबंधित समाचार