लखनऊ: दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल, नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार
लखनऊ। नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले एक युवक को गौतमपल्ली पुलिस ने 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार को गौतमपल्ली थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि हजरतगंज स्थित सहारा मॉल में नौकरी करने वाले एक युवक …
लखनऊ। नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले एक युवक को गौतमपल्ली पुलिस ने 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार को गौतमपल्ली थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि हजरतगंज स्थित सहारा मॉल में नौकरी करने वाले एक युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री को अपनी हवस का शिकार बनाया।
पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को 1090 चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश सिंह ने बताया कि आरोपी नाम शोएब शेख है और वह मूल रूप से मेररावारी शेख डोला सहजनवा गोरखपुर का रहने वाला है। वर्तमान में आरोपी जियामऊ में किराए के कमरे में रहकर सहारा मॉल में नौकरी करता है। उसके खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
