आज का राशिफल | 02 सितंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कारोबार को लेकर की गयी यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपका काफी सहयोग करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। वृष राशि आज कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। …

मेष राशि

आज कारोबार को लेकर की गयी यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपका काफी सहयोग करेंगे। व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि

आज कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम सम्बन्धों में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। पैसों के अभाव के कारण जो काम रुके थे वो आज शुरू हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आज साझेदारी में आप काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। सन्तान के व्यवहार से आप आनन्द महसूस करेंगे। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है।

कर्क राशि

आज समाज में सम्मानित लोगों को कुछ परेशानी का अनुभव होगा। आलस्य के कारण आपके प्रदर्शन में कमी आयेगी। सन्तान के मनमर्जी व्यवहार के कारण दुखी हो सकता है। आपको दौड़धूप अधिक करनी पड़ेगी।

सिंह राशि

आज अपने विचारों में स्पष्टता रखें। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

कन्या राशि

आज जॉब में आपको ज़िम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। बच्चे गेम्स में काफी रुचि लेंगे। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें। नया निवेश करने से पहले आपको सभी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिये। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशि

आज बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको लोगों से सहायता लेनी पड़ सकती है। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति काफी विनम्र रहने वाला है। अपेक्षा से अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि

आज मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें। यदि तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है तो मोटिवेशन वीडियोज़ का सहारा लें। असन्तुलित खानपान के कारण कब्जियत हो सकती है।

धनु राशि

आज मनोरंञ्जन के लिये वेबसीरीज़ और सिनेमा का आनन्द उठायेंगे। उच्च अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। दोपहर के बाद कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है।

मकर राशि

आज जॉब में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज करने का विचार कर सकते हैं। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा।

कुंभ राशि

आज व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी। शेयर मार्केट से काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। नयी योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा करेंगे। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिये। किसी भी चलते कार्य को अधूरा छोडने की प्रवृत्ति से बचें।

मीन राशि

आज व्यवसाय में अपेक्षानुकूल परिणाम न मिलने से मन थोड़ा निराश रहेगा। आज दिन थोड़ा उदासीन रहेगा। लोग आपकी समस्याओं को हल्के में लेंगे जिससे आपको बुरा लग सकता है। पैतृक सम्पत्ति के विवादों को लेकर आज शान्त रहना ज्यादा हितकर है।