फिरोजाबाद के हालात सुधरने में लगेंगे पांच दिन, डॉक्टरों ने दी यह सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद । प्रदेश के कई जिवों में वायरल फीवर के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ये सिलसिला सुहागनगरी फिरोजाबाद से शुरू हुआ था। फिरोजाबाद में न तो नए मरीजों की संख्या में कमी आ रही है और न ही मौतों की संख्या में। पिछले 24 घण्टों में फिरोजाबाद में 3 और बुखार पीड़ितों की …

फिरोजाबाद । प्रदेश के कई जिवों में वायरल फीवर के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ये सिलसिला सुहागनगरी फिरोजाबाद से शुरू हुआ था। फिरोजाबाद में न तो नए मरीजों की संख्या में कमी आ रही है और न ही मौतों की संख्या में। पिछले 24 घण्टों में फिरोजाबाद में 3 और बुखार पीड़ितों की मौत हो गई है। मौत होने वालों में सभी 12 साल से कम उम्र के बच्चे ही थे। 1 सितम्बर की रात तक फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में 730 बुखार के पीड़ित भर्ती थे। इसमें से 305 बड़े और 300 बच्चे हैं।

वहीं सरकारी आंकड़ों की बात करें तो फिरोजाबाद में अभी तक 45 की मौत बुखार से हुई जिसमें 43 बच्चे और 2 बड़े हैं। इस मुश्किल भरे पलों में राहत तब आई जब फिरोजाबाद में कैम्प कर रहे वेक्टर बॉर्न डिजीजेस के ज्वाइण्ट डायरेक्टर डॉ. अवधेश यादव ने कहा है कि पांच दिनों के बाद नये मरीजों की संख्या कम होने लगेगी। उन्होंने बताया कि केस की संख्या रोकने के लिए मच्छरों और उनके लार्वा का खात्मा करना होगा।

इसके चलते शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में लोगों के घरों में दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। मच्छरों के पनपने की कोई भी उम्मीद नहीं छोड़ी जा रही। लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मेडिसिन विभाग में एडिश्नल प्रोफेसर डॉ. श्याम चन्द चौधरी ने बुखार आने पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।  बिना क्वालीफाइड डॉक्टर को दिखाए बुखार की गोली लेने से भी मना किया है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा